Tuesday, July 7, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते 7 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 42 हजार 560 रूपए की नकदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 07 जुलाई : थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने मच्छली मार्केट के पीछे नाले के पास खाली जगह में 6 युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 42 हजार 560 रूपए की नकदी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्यागिक में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली समेत अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत रविवार शाम को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान मच्छली मोर्केट में थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि मच्छली मार्केट के पीछे नाले के पास खाली जगह में कुछ युवक बैठकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेले रहे 7 युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान अजय, चंदन, आशु, अजय निवासी मच्छली मार्केट, पवन निवासी सुभाष नगर, साजिद निवासी विकास नगर व अमित निवासी रामपुरा कॉलोनी के रूप में बताई। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 42 हजार 560 रूपए की नकदी बरामद हुई।

Comments


Leave a Reply