Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


चालक को बंधक बनाकर केंटर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 25, 2022 Tags: , , , , ,

केंटर में 25 लाख रूपए कीमत का सामान लोड था. सामान सहित केंटर व वारदात में प्रयोग की कार बरामद.

आरोपियों से केंटर चोरी की तीन अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ.

BOL PANIPAT : 25 जुलाई 2022, चालक को बंदी बनाकर केटर लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सीआईए-वन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान शहजाद पुत्र जाहिद निवासी सारवनी हापुड़, फुरकान पुत्र शाहिद व अमजद पुत्र अब्दुल निवासी कासिम विहार लोनी गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई है। आरोपी 6 जुलाई की देर रात पानीपत अनाज मंडी में केंटर में सो रहे चालक को बंधक बना छाजपुर गंदा नाला के पास फैक कर लोढ सामान सहित केंटर लूटकर फरार हो गए थे। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया केटर सामान सहित व वारदात में प्रयोग की कार बरामद कर पुलिस टीम ने अन्य वारदातों बारे गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने जिला में अलग अलग स्थानों से केंटर चोरी की 3 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। तीनो आरोपियों के खिलाफ यूपी के नोएडा गाजियाबाद व मेरठ में वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में मुकदमें दर्ज है।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया 15 जुलाई को सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान चौटाला रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि केंटर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का एक सदस्य आई-10 कार में सवार होकर चौटाला रोड से होते हुए पानीपत की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद सामने से एक आई-10 कार आती दिखाई दी। कार को नाके पर रूकवाकर पुलिस टीम ने ड्राईवर सीट पर बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान शहजाद पुत्र जाहिद निवासी सरावनी हापुड़ यूपी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपने साथी फुरकान पुत्र शाहिद व अमजद पुत्र अब्दुल निवासी कासिम विहार लोनी गाजियाबाद यूपी व एक अन्य के साथ मिलकर उक्त कार में सवार होकर 6 जुलाई की रात पानीपत अनांज मंडी में केंटर में सो रहे युवक को बंधक बनाकर लोड केंटर लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर 29 में चांदराम पुत्र दयानंद निवासी रिठाल रोहतक की शिकायत मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया आरोपी शहजाद को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ करने के साथ ही पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिस देते हुए निशानदेही पर रविवार को आरोपी फुरकान व अमजद को यूपी के बागपत में मेरठ रोड से गिरफ्तार किया कर आरोपियों की निशानदेही पर माल सहित लूटा गया केंटर सनौली तामबाद रेत की खान के नजदीक से बरामद किया गया। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जिला में अलग-अलग स्थान से केंटर चोरी की 3 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदातों बारे संबंधित थाना में मुकदमें दर्ज है।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया सामान सहित लूटा गया केंटर, लाइसेंस, पेन कार्ड, 1240 रूपए व वारदात में प्रयोग की कार बरामद कर तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश जहा से आरोपी शहजाद व फुरकान को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया वही लूटा गया मोबाइल फोन बरामद करने के लिए आरोपी अमजद को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। वारदात में शामिल फरार चल रहे इनके साथी आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना औधोगिक सैक्टर 29 में चांदराम पुत्र दयानंद निवासी रिठाल रोहतक ने शिकायत देकर बताया था कि वह अपने आयशर केंटर में 6 जुलाई की देर साय अम्बाला से फेविकोल व करनाल से लोहे की कढ़ाई और कपड़ा लोढ़ कर रोहतक जा रहा था। पानीपत पहुंचने पर उसे नीद आने लगी तो वह अनांड मंडी में केंटर को खड़ा कर सो गया। रात करीब 2 बजे दो अज्ञात युवकों ने केंटर में घूसकर उसके साथ मारपीट कर हाथ व पांव बांध दिये। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और केंटर को सनौली हरिद्वार रोड पर ले गए। आरोपियों ने छाजपुर गंदा नाला के पास पहुंचने पर उसे बंधक बंनाकर खेतो में फैक दिया और सामान से लोढ केंटर को लेकर भाग गए। केंटर में उसका मोबाइल फोन, पर्स व पर्स में 4 हजार रूपए, पेन कार्ड, आधार कार्ड व लाइसेंस भी था। इसके बाद सिल्वर रंग की एक कार वहा आकर रूकी और कुछ देर बाद वह चली गई। आरोपियों के जाने के बाद उसने पेर पर बंधे परने को खोला और पास में पेट्रोल पंप पर पहुंच कर वहा तैनात कर्मियों को उसके साथ हुई वारदात बारे बताया और पंप से डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस की डायल 112 की गाड़ी वहा पर आई और उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल पानीपत लेकर गई। चांदराम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आईपीसी की धारा 379बी,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

केटर चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :

  1. आरोपियों ने मिलकर अप्रैल में रात के समय सैक्टर 25 में जिम खाना क्लब के पास से एक आयशर केंटर चोरी किया। थाना चांदनी बाग में संतलाल पुत्र भानू निवासी देवरा खुर्द मध्य प्रदेश की शिकायत पर मुकदमा नंबर 338 दर्ज है।
  2. आरोपियों ने मिलकर 5 जून की रात विकाश नगर में सीआईएसएफ रोड से एक आयशर केंटर चोरी किया। थाना औधोगिक सैक्टर 29 में उमेश पुत्र रामधारी निवासी विकाश नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा नंबर 279 दर्ज है।
  3. आरोपियों ने मिलकर फरवरी में निम्बरी गांव के नजदीक बंद पेट्रोल पंप से एक आयशर केंटर चोरी किया। थाना चांदनी बाग में कृष्ण पुत्र रामकुमार निवासी निम्बरी की शिकायत पर मुकदमा नंबर 169 दर्ज है।

Comments