Tuesday, July 7, 2026
Newspaper and Magzine


सेवादारों ने थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मासूम बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 7, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा जी के आह्वान पर सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा ने देशभर व विदेशों में थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को नियमित रक्त उपलब्ध करवाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया हुआ है। इस पहल के तहत साध संगत ऐसे मरीजों को जरूरत के अनुसार समय-समय पर रक्तदान कर रही है ताकि किसी भी मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशान न होना पड़े।

इसी सेवा भाव को चरितार्थ करते हुए जिले के ब्लाक काबडी के एक भाई और 2 बहन रिम्पी इन्सां, मंजू इन्सां,दीपक इन्सां ने मानवता की भलाई के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। इन सेवादारों ने थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मासूम बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। तीनों ने सामान्य अस्पताल में पहुंचकर थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान किया।काबडी ब्लॉक के इन युवाओं का मानना है कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम जी इन्सां से मिली परोपकार और इंसानियत ही सर्वोपरि है की सीख ने उन्हें हमेशा दूसरों की मदद के लिए प्रेरित किया है। रक्तदान करने के बाद इन सेवादारों ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि जब आप किसी अनजान तड़पते हुए बच्चे के काम आते हैं, तो वह आत्मिक संतोष शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वे लंबे समय से नियमित अंतराल पर अस्पतालों में जाकर जरूरतमंदों के लिए खून दान कर रहे हैं।
हरियाणा प्रदेश के सच्चे नम्र सेवादार राहुल लुम्बा इन्सां ने बताया कि थैलेसीमिया जैसी बीमारी से पीड़ित मरीजों को जीवनभर नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। कई बार समय पर रक्त नहीं मिलने के कारण मरीजों और उनके परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ऐसे में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत उनके लिए मददगार बनेगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल रक्त उपलब्ध करवाएगी।

Comments


Leave a Reply