युवक से मोबाइल व नकदी लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयक्त पल्सर बाइक बरामद.
BOL PANIPAT, 10 जुलाई : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस ने परढ़ाना से खलीला रोड पर रजवाहे के पास बाइक सवार युवक से मोबाइल व नकदी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को वीरवार देर शाम सेक्टर 25 गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नारायणा निवासी रोहित, प्रदीप व सचिन के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि वीरवार देर शाम उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध तीन युवक एक पल्सर बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में जीटी रोड़ मलिक पेट्रोल पंप की और से मित्तल मैगा मॉल की तरफ जाएगे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सेक्टर 25 गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर बाइक सवार तीनों युवकों को काबू किया।
पूछताछ में आरोपियों ने 11 फरवरी 2025 की रात उक्त बाइक पर सवार होकर परढाना से खलीला रोड पर रजवाहे के पास एक बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर मोबाइल फोन और पर्स छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पर्स में 2 हजार रूपए और अन्य जरूरी कागजात थे। लूटपाट की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में सींक निवासी बिंदू पुत्र सतबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बातया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के उन तीनों ने मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों ने लूटी गई 2 हजार की नकदी खाने पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल दिया।
यह है मामला
थाना इसराना में सींक गांव निवासी बिंदू पुत्र सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नौल्था स्थित सन्नी इंटरनेशनल में काम करता है। 11 फरवरी 2025 की देर शाम वह छुट्टी कर बाइक से घर लोट रहा था। परढाना से खलीला रोड पर रजवाहे के पास पहुंचा तो पीछे से तीन लड़के एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए। लड़के उसका रास्ता रोककर मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। तीनों लड़कों में मुंह कपड़े से ढका हुआ था। पर्स में 2 हजार रूपए और आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस इत्यादी दस्तावेज थे। थाना इसराना में बिंदू की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments