Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


अलग-अलग स्थान से शराब की अवैध तस्करी में संलिप्त दो युवक काबू. 53 बोलत अवैध शराब बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 मार्च 2022, शराब की अवैध तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान निरंतर जारी। अलग-अलग स्थान से दो युवक काबू, 53 बोलत अवैध शराब बरामद। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी व अपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत रविवार को जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने मुस्तेदी के साथ गश्त के दौरान अलग-अलग स्थान से दो युवको को अवैध शराब सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 53 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

उन्होने बताया रविवार को गश्त के दौरान थाना चांदनी बाग की किशनपुरा चौकी पुलिस कि एक टीम शिव नगर में शमशान रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे दुकान में शराब बेच रहे आरोपी को 12 बौतल 24 अध्धे व 58 पव्वे कुल 38 बौतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफतार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अली पुत्र सब्बीर निवासी एकता विहार कालोनी पानीपत के रूप में हुई। इसी प्रकार थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने बिन्झौल से सौधापुर रोड पर कवर पुत्र जगदीश निवासी बिन्झौल को 30 अध्धे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने कहा जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थ, शराब की अवैध तस्करी, जूआ सट्टा खाईवाली सहित तमाम अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वाले आरोपियों कि सुचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

Comments