मोबाइल लूट की वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 14 जुलाई : सीआईए थ्री पुलिस ने खोतपुरा चौक पर बाइक से घर लोट रहे युवक से मारपीट कर मोबाइल लूटने की वारदात शामिल फरार दूसरे आरोपी को सोमवार देर शाम गांव गढ़ सरनाई से गिरफतार किया। आरोपी की पहचान गढ़ सरनाई निवासी चमन के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे गांव निवासी अपने साथी आरोपी विकास के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया इससे पहले पुलिस ने बीते शनिवार को मिली गुप्त सूचना पर गांव गढ़ सरनाई में दबिश देकर आरोपी विकास को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी विकास ने वारदात में नामजद गांव निवासी फरार साथी आरोपी चमन, राजेंद्र, काला, लखन व चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था।
पुलिस ने आरोपी विकास को माननीय न्यायालय से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्पलेंडर बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने फरार अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। और लूटा गया मोबाइल फोन साथी आरोपी चमन ने अपने पास रख लिया था।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी विकास को रिमांड पूरी होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी चमन को प्रारंभिक पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद करने और फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
यह है मामला
थाना सेक्टर 13/17 में खोतपुरा गांव निवासी मोहित पुत्र सुरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बिल्डिंग मेटिरियल का काम करता है। 13 जून की रात करीब 10 बजे वह बाइक पर सवार होकर घर लोट रहा था। जब वह खोतपुरा चौक पर पहुंचा तो तीन चार बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और डंडों से हमला कर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी जेब से एपल का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने में गढ़ सरनाई निवासी विकास पुत्र राजेंद्र, चमन पुत्र सादिन, राजेद्र, काला, लखन और इनके पांच छह अन्य साथी थे। थाना सेक्टर 13/17 में मोहित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments