गजेंद्र सलूजा ने नूरवाला मे चलाया स्वागत स्वच्छता अभियान . स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं.
BOL PANIPAT : 16 जुलाई : स्वछता अभियान केवल औपचारिकता नहीं अपितु जीवन का अभिन्न अंग बने ये हमारी सोच व स्वभाव का हिस्सा बनना चाहिए ये शब्द भाजपा प्रदेश प्रमुख राष्ट्रीय सदस्य्ता अभियान तथा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने नूरवाला मे स्वच्छता स्वागत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाने के बाद अपने सम्बोधन मे कहे। गजेंद्र सलूजा नें कहा की हमें व्यक्तिगत व सामूहिक स्वच्छता को बढ़ावा देना चाहिए. उन्होंने कहे की 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाइड्रोजन रेल का जींद से शुभारम्भ करेंगे उस क्षण के साक्षी बनने के लिए हम अधिक से अधिक जींद पहुचे. उन्होंने कहा की इस समारोह मे हमें केवल पर्यावरण हितेषी ईंधन वाले वाहन ही लेकर जाने हैं. इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक कार या सी एन जी ईंधन वाले वाहन ही लेकर जाये. उन्होंने राजकीय स्कूल मे बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की बच्चे अपने घर मे अपने अभिवावकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें. स्वच्छता अभियान मे पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष जसविंदर चहल ने गजेंद्र सलूजा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस मोके पर उपमंडल अधिकारी (ना )मनदीप ने कहा की स्वच्छता सरकारी स्तर पर चलता ही परन्तु बिना जन भागीदारी के इस अभियान को सफलता नहीं मिलेगी इस लिए समाज को भी इस अभियान मे अपना पूरा सहयोग देना चाहिए तथा समाज मे स्वच्छता के प्रति जागरण अभियान चलाना चाहिए। नगर निगम डी एम सी अरुण भार्गव ने भी सम्बोधन दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद काजल शर्मा, पूर्व पार्षद पवन गोगलियाअनिल शर्मा तथा प्रेम तोमर आदि बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे.

Comments