Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


14.9ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 25 जुलाई: सीआईए थ्री पुलिस ने चंदौली से बबैल रोड पर एक युवक को 14.9 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल के मुंडी गढी गांव निवासी जुनैद के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि सीआईए थ्री की एक टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान चंदौली गांव में अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की करनाल निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए चंदौली से बबैल गांव जाने वाली सड़क पर बंद फैक्टरी के पास स्पलेंडर बाइक खड़ी कर खड़ा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान जुनैद पुत्र जमशेद निवासी मुंडी गढ़ी करनाल के रूप में बताई।
नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मोजूदगी में पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से पोलिथीन में पैक स्मैक (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 14.9 ग्राम पाया गया।

शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए यूपी से खरीदकर लाया

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 5/6 दिन पहले यूपी के सहारनपुर में एक युवक से 20 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ स्मैक राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी। शुक्रवार को वह गांव निवासी दोस्त जुबैर की बाइक मांगकर चंदौली गांव के पास बची स्मैक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में आया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी जुनैद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply