धूमधाम से मनाया जायेगा गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्मोत्सव
BOL PANIPAT : रविवार दोपहर श्री परशुराम सेवा दल (रजि) की कार्यकारिणी की एक बैठक श्री भगवान परशुराम मंदिर, आदर्श कॉलोनी पानीपत में प्रधान कृष्ण लाल अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई।जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 19 अगस्त,2026 दिन बुधवार को श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।सभा के उत्सव प्रबंधक हिमांशु शर्मा ने बताया कि दिल्ली के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष चौहान और दीपेश सुनेजा एक शाम श्री अवध बिहारी के नाम भजनो की वर्षा करेंगे।मंदिर की सजावट देखने योग्य होगी।मंदिर के महासचिव ओम दत्त शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत विशाल अमृततुल्य भंडारे का आयोजन भी होगा।बैठक में मुख्य रूप से ब्रह्मऋषि जी महाराज, वेद प्रकाश शर्मा, सत नारायण शर्मा, डॉ महेंद्र शर्मा,राजेश शर्मा,पंकज शर्मा,रिंकू शर्मा,हरीश शर्मा,विकास शर्मा,अरविंद शर्मा आदि मौजूद थे।

Comments