श्री माॅं गंगे सावन जोत समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन.
BOL PANIPAT : तहसील कैम्प के श्री हनुमान मंदिर, पटेल नगर में एक बैठक का आयोजन श्री ब्रह्मर्षि महंत नाथ जी महाराज जी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें जिसमें श्री माॅं गंगे सावन जोत समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम की सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को ड्यूटियां सौंपी गई। सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, फिर समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी व महासचिव विपिन चावला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया व कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए सभी की ड्यूटियां लगाई । कार्यक्रम 8, 10 व 11 अगस्त को पानीपत व हरिद्वार में होगा। 8 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो वृंदा एन्क्लेव सैक्टर 13 -17 से प्रारम्भ होकर फतेहपुरी चौक से होते हुए श्री हनुमान मंदिर, पटेल नगर में सम्पन्न होगी। इसके मुख्य अतिथि महिपाल ढांडा पंचायत व सहकारिता मंत्री हरियाणा सरकार होंगे । 10 अगस्त को हरिद्वार में श्री चेतन ज्योति आश्रम में सांय सात बजे माता की चौकी होगी जिसमें रोहिता रेवड़ी पूर्व विधायिका व सुरेन्द्र रेवड़ी, समाजसेवी मुख्य अतिथि होंगे और विनोद कमल एण्ड पाटी, पंचकूला वाले महामाई का गुणगान करेंगे । दिनांक 11 अगस्त को सावन जोत शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो श्री चेतन ज्योति आश्रम नजदीक सूखी नदी भोपतवाला हरिद्वार से चलकर मुख्य मार्गों से होते हुए हर की पौड़ी पर गंगा मैया की आरती के बाद सम्पन्न होगी । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय पालीवाल प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी व अशोक मेहता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंजाबी महासभा होंगे। हर कार्यक्रम उपरांत विशाल भण्डारा होगा। पानीपत से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस बैठक में 50 से अधिक सदस्य उपस्थित हुए जिनमें मुख्य रूप से प्रीतम दास बतरा, हरीश काठपाल, हरीश अरोड़ा, सतकरतार आनन्द, सुभाष बठला, सुनील चिन्दा, यश माटा, प्रेम मल्होत्रा, कमल नयन वर्मा, सुरेश कामरा, सुनील थम्मन, अशोक कपूर, राकेश गंगवानी, शिन्टु अहूजा, तरूण चावला, अरूण नन्दवानी, डिम्पी कालड़ा, राधेश्याम नासा, लक्की चावला, विनोद कुकरेजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments