Friday, July 31, 2026
Newspaper and Magzine


कुनाल की हत्या मामले में ग्यारहवां आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 31, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 31 जुलाई : जगदीश नगर निवासी कुनाल 25 की कैंची व रॉड से हत्या करने मामले में फरार चल रहे ग्यारहवें आरोपी गांव सुलैया गया बिहार हाल भारत नगर निवासी जयप्रकाश को सीआईए थ्री पुलिस ने वीरवार शाम को सनौली रोड उग्राखेड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने 10 साथी आरोपी पंचम, राहुल, राजेश, प्रिंस, अतुल, अभिषेक, शिवम, आशिष, आदर्श व विकास के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो 10 आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त 3 कैंची व 3 बाइक बरामद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था जगदीश नगर में एक फैक्टरी के बाहर लगे वाटर कुलर के पास उनकी कुनाल के साथ कहासुनी हो गई। कुनाल ने उनको गाली गलौच की। इसी रंजिश में 11 मई की रात न्यू दलबीर नगर में कुनाल पर कैंची व रॉड से हमला किया।

यह है मामला

11 मई की देर रात पुलिस को डॉयल 112 के माध्यम से न्यू दलबीर नगर में एक युवक के घायल हालत में पड़े होने बारे सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल लेकर गई। जहा डॉक्टर ने इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। 12 मई की देर शाम पीजीआई रोहतक में युवक की मौत हो गई थी। बाद में युवक की पहचान जगदीश नगर निवासी कुनाल 25 के रूप में हुई थी। मामले में मृतक के भाई विकास ने किला थाना में 12 नामजद व अन्य के खिलाफ शिकायत देकर हत्या का अभियोग दर्ज कराया था।
मृतक के भाई विकास ने थाना किला में पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 मई को बहन संजना की सगाई थी। शाम 5 बजे विक्की सैनी और विकास सैनी ने उसके भाई कुनाल को पीके स्टरिंग स्टोर के सामने रो लिया था। पैसों के लेन देने के चलते दोनों ने 4/5 अन्य लड़कों के साथ मिलकर कुनाल के साथ मारपीट की थी। पैसे न देने पर जांन से मारने की धमकी दी थी। मारपीट की सूचना मिलने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और हाथ पैर जोड़कर आरोपियों से कुनाल को छुड़ाकर लाई थी। उसके बाद वे सब बहन की शादी में व्यस्त हो गए। बहन की शादी के अगले दिन 11 मई की रात करीब 11ध्12 बजे विक्की सैनी, विकास सैनी, प्रिंस, वाशु, राजा, घ्रुव, वरूण, कुलदीप, कन्हैया, विशाल, सहपाल, राहुल व 5ध्6 अन्य हथियारों सहित घर में घूसकर हमला कर दिया। घर में शादी का माहोल होने के चलते रिश्तेदार भी मौजूद थे। आसपास से लोग इक्कठा हुए तो आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर भाग गए। कुछ देर बाद ध्रुव, प्रिंस और वाशु उसके भाई कुनाल को घर से बुलाकर ले गए। कुछ देर बाद उन्हें पता चला आरोपियों ने कुनाल को चाकू, सूए, डंडों, रॉड, बेल्ट से पीट पीटकर मार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुनाल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई। जहा डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। जहा उसने दम तौड़ दिया। थाना किला में विकास की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190, 191(3), 115(2), 333, 351(3), 103(1) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply