ट्रैक्टर के उपकरण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरी का क्लटीवेटर व वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप गाड़ी बरामद.
BOL PANIPAT , 27 फरवरी : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने ट्रैक्टर के कृषि उपकरण चोरी करने वाले दो आरोपियों को पानीपत रोहतक रोड स्थित जौंधन मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शाहपुर निवासी अभिषेक उर्फ मोनू व कैथ निवासी नीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का क्लटीवेटर और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद की।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक बोलेरो पिकअप गाड़ी में एक क्लटीवेटर लोढ कर पानीपत रोहतक रोड स्थित जौंधन मोड़ पर खड़े है। क्लटीवेटर चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान अभिषेक उर्फ मोनू पुत्र नरेंद्र निवासी शाहपुर व नीरज पुत्र कुलदीप निवासी कैथ के रूप में बताई। पिकअप गाड़ी में लोढ क्लटीवेटर बारे पूछताछ करने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त क्लटीवेटर दो दिन पहले कैथ गांव के खेतों से चोरी करना स्वीकारा। क्लटीवेटर चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में कैथ निवासी सतीश पुत्र पूर्ण सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त क्लटीवेटर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ वे दोनों वीरवार को चोरी के क्लटीवेटर को बेचने के लिए जौंधन मोड़ पर ग्राहक की फिराक में खड़े थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का क्लटीवेटर और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप गाड़ी बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments