Tuesday, August 11, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए ‘एकल नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 11, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. (एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘एकल नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कुछ बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत कर मातृभूमि के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।  गीतों पर बच्चों की मनमोहक अदाओं और जोशीले नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में बच्चों का आत्मविश्वास और उत्साह , ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता साफ़ झलक रही थी। विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का साहस विकसित करती हैं।

 कक्षा तीसरी से लीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मिष्टी द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा चौथी से  भव्‍या  और टेनिशका  ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, तथा गर्वित द्वितीय स्थान पर रहा। कक्षा पाँचवीं से केशव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राधिका और सृष्टि द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन पूनम भाटिया और विद्यालय की छात्रा जपनजोत द्वारा किया गया।

 निर्णायक मंडल की भूमिका अध्यापिका  उमा एवं अध्यापिका कृति सहगल ने निभाई।   कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।  

Comments


Leave a Reply