अन्तर्सदनीय अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा की अनुमति से अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका स्कूल सचिव राजेश नागपाल स्कूल के प्रबधक युधिष्ठिर मिगलानी ने निभाई।, निर्णायक मंडल में उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा तथा अध्यापिका रिया गांधी रही। यह प्रतियोगिता अन्तर्सदनीय थी। इस प्रतियोगिता में तीन वर्ग बनाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास तथा सार्वजनिक भाषण क्षमता का विकास करना था।
प्रथम वर्ग में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विषय Kindness is free
Impact of Social Media on Kids
Water: Every Drops count
द्वितीय वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विषय Kindness is Super Power
The beauty of being Wrong
तृतीय वर्ग में कक्षा नौंवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विषय The death of privacy in digital age
The moral dilemma of Artificial Intelligence
अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।
प्रथम वर्ग प्रथम- युवांश सुभाष सदन द्वितीय- अनुषा गांधी सदन तृतीय- लविश नेहरू सदन
द्वितीय वर्ग प्रथम- तान्या टैगोर सदन द्वितीय- तनिक्ष सुभाष सदन तृतीय- राध्या नेहरू सदन
तृतीय वर्ग- प्रथम- युक्ति नेहरू सदन द्वितीय- श्रुति टैगोर सदन तृतीय-प्रीत सुभाष सदन
चारों सदनों में से नेहरू सदन विजयी रहा।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन सम्माननीय निर्णायकों मीना तनेजा एवं रिया गांधी द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, उच्चारण, विषय-वस्तु और प्रस्तुति शैली के आधार पर निष्पक्ष निर्णय दिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव राजेश नागपाल , प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी व प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने विजेताओं की घोषणा की तथा उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें आत्मविश्वासी एवं अभिव्यक्ति पूर्ण बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
मंच संचालन अध्यापिका महक ने किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comments