Wednesday, August 12, 2026
Newspaper and Magzine


15 अगस्त समारोह की हर व्यवस्था समय से पहले पूरी करें, समारोह की सफलता में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 12, 2026 Tags: , , , , ,

अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कमियां दूर करने के दिए निर्देश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की डीसी ने की समीक्षा, सौंपे गए दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभाएं अधिकारी

कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का लें जायजा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक रहे पुख्ता इंतजाम

BOL PANIPAT , 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने समारोह को लेकर विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

    उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और शहीदों के बलिदान को नमन करने का अवसर है। इसलिए समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन का प्रयास होना चाहिए कि समारोह में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर व्यवस्था मिले और पूरा कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं यादगार तरीके से संपन्न हो।

उन्होंने कहा कि समारोह की सफलता सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। किसी भी कार्य को अंतिम समय तक लंबित न रखा जाए, बल्कि सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली जाएं, ताकि मौके पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल का स्वयं निरीक्षण करें और वहां व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लें। निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी प्रकार की कमी नजर आती है तो उसे तुरंत दुरुस्त करवाया जाए। उन्होंने कहा कि मंच, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग सहित समारोह से जुड़ी तमाम व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं सुचारू होनी चाहिए।

Comments


Leave a Reply