अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 72 बोतल अवैध देसी शराब बरामद
BOL PANIPAT , 12 अगस्त : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मंगलवार को थाना तहसील कैंप पुलिस ने गीता कॉलोनी में खाली प्लाट में एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 72 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई है।
तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की गीता कॉलोनी में फूलकुवार के मकान के सामने खाली प्लाट में एक युवक अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मोहन लाल पुत्र पुरूषोतम निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के पास से 7 गत्ता पेटी से 22 बोतल, 67 अध्धे व 66 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने युवक को बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।
प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

Comments