13 अगस्त को पुलिस पर कातिलाना हमला करने वाले कट्टरपंथियों की जांच एनएएआई करे: वीरेश शांडिल्य
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा मंगलवार को देंगे एसपी, डीसी को गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन
BOL PANIPAT । एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि कट्टरपंथियों ने जग्गी सिटी सेंटर के बाहर नेशनल हाईवे पर साजिश के तहत कब्जा करना चाहा और पुलिस पर कातिलाना हमला किया जिसमें डीएसपी सहित 8 पुलिस कर्मी गंभीर घायल हो गए जिससे अंबाला में दहशत डर का माहौल है। हालांकि अंबाला पुलिस ने कट्टरपंथियों के खिलाफ बलदेव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन इस साजिश में देशद्रोह का केस झेल रहे अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह व वारिश पंजाब के कट्टरपंथी शामिल हैं और कटटरपंथियों ने अंबाला की अमन और शांति, एकता और अखंडता खंडित करने की कोशिश की।

कट्टरपंथी तलवारे, भाले व अन्य खतरनाक हथियार लेकर सोची समझी साजिश के तहत अंबाला आए हुए थे। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि यह मामला जिला पुलिस स्तर का नहीं है इसकी जांच एनआईए करे क्योंकि इसमें कट्टरपंथी, खालिस्तानी, आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाला समर्थक व वारिश पंजाब के कट्टरपंथी व देशद्रोही ताकतें शामिल हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनका संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया कल 13 अगस्त को कट्टरपंथियों द्वारा जो पुलिस पर कातिलाना हमला किया गया उसकी जांच एनआईए करे इसको लेकर वह मंगलवार को डीसी, एसपी को गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन सौंपेंगे और हरियाणा पंजाब के राज्यपाल को भी मिलेंगे। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जग्गी सिटी सेंटर के समीप ही एयरबेस है कट्टरपंथी उसकी भी रेकी कर सकते थे यदि इस मामले की जांच को हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार ने एनआईए को ना सौंपा तो वह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे क्योंकि कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, भाना सिद्धू जैसे अनेको कट्टरपंथी साजिश के तहत अंबाला पहुंचे पुलिस का मनोबल गिराने की कोशिश की यही नहीं जगदीश सिंह झींडा ने युवाओं को भड़काते हुए कहा कि वह तो एक महीने के कपड़े लेकर आए हैं इसका मतलब जग्गी सिटी सेंटर के बाहर आकर हाईवे पर कब्जा करना साजिश का हिस्सा था।

Comments