हरियाणा कला परिषद और श्री रामेश्वरम साईं कला साधना मंच के संयुक्त आयोजन पर पानीपत पहुंचे महेश जोशी।
हरियाणा कला परिषद दे रहा है कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच–महेश जोशी।
BOL PANIPAT : 22 अगस्त–मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर हरियाणा कला परिषद कला और कलाकारों को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के लिए सदैव तत्पर है। भविष्य में भी इस पर और काम किया जाएगा ताकि कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौके प्रदान किया जा सकें। यह बात हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने शनिवार को पानीपत के मॉडल टाउन स्थित कम्युनिटी हॉल में हरियाणा कला परिषद और श्री रामेश्वरम साईं कला साधना मंच के सावन तीज उत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही।
उन्होंने कहा कि संगीत और अध्यात्म का संबंध बहुत गहरा है। संगीत मन को भीतर की शांति तक ले जाने का एक माध्यम भी है। भारतीय परंपरा में संगीत को सदैव साधना से जोड़ा गया है।
हरियाणवी संस्कृति, भारत की समृद्ध लोक संस्कृति–महेश जोशी
महेश जोशी ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति भारत की समृद्ध लोक-संस्कृतियों में से एक है। आज आधुनिकता और तेजी से बदलती जीवनशैली के कारण हमारी कई लोक परंपराएँ धीरे-धीरे कमजोर हो रही हैं। ऐसे समय में आवश्यक है कि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति, भाषा, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक कला और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी रहे।
श्री रामेश्वरम साईं कला साधना मंच की प्रधान तन्नु शर्मा ने कहा कि हरियाणा की लोकभाषा और लोकगीत इसकी संस्कृति को विशेष पहचान देते हैं। विवाह, जन्म, त्योहार और सामाजिक अवसरों पर गाए जाने वाले लोकगीत पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं।तन्नु शर्मा ने कहा कि कला साधना मंच हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि हरियाणवी संस्कृति का पूरा प्रचार प्रसार किया जा सके। हरियाणवी संस्कृति की यही सादगी और जीवंतता उसे भारत देश की सांस्कृतिक विरासत में एक विशिष्ट स्थान प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कला परिषद इस संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तन्मयता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने इसके लिए हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी का धन्यवाद भी किया।
पदमश्री और विख्यात हरियाणवी लोक कलाकार महावीर गुड्डू ने शिव पार्वती विवाह की दी धमाकेदार प्रस्तुति।
श्री रामेश्वरम साईं काल साधना मंच के सावन तीज उत्सव के अवसर पर विख्यात हरियाणवी लोक कलाकार और पदमश्री प्राप्त महावीर गुड्डू ने शिव पार्वती सहित अन्य कई हरियाणवी गीतों पर धमाकेदार प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों ने जमकर सराहा और अपनी तालियों से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में रवि सांपला, प्रवीण शर्मा व अन्य कई हरियाणवी कलाकारों ने अपनी जबरदस्त प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने श्री रामेश्वरम सांई कला साधना मंच की प्रधान तन्नू शर्मा व उनकी टीम की खुले मन से भरपूर प्रशंसा की और भविष्य में इस कार्य को जारी रखने के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कला साधना मंच की ओर से हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी व पदमश्री प्राप्त कलाकार महावीर गुड्डू को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Comments