Sunday, August 23, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर पिता-पुत्र गिरफ्तार. चोरी की 13 बाइक बरामद. रिफाइनरी के बाहर पार्किंग में खड़ी बाइकों को बनाते थे निशाना.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at August 23, 2026

BOL PANIPAT , 23 अगस्त : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए-टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार की टीम ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 13 बाइकें बरामद की हैं। आरोपी रिफाइनरी के बाहर पार्किंग में खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे।

सीआईए-2 प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि उनकी टीम शनिवार दोपहर गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एचएसआईडीसी में दो संदिग्ध युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर घूम रहे हैं। बाइक चोरी की होने की संभावना है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक 17 अगस्त को रिफाइनरी के गेट नंबर-1 के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में सोनू पुत्र मोहकम सिंह निवासी मुनक, करनाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान सतनाम पुत्र पूर्ण सिंह और उसके बेटे मनप्रीत पुत्र सतनाम निवासी चौधरी वाला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई।

नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने लगे, 12 अन्य वारदातें भी कबूली

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी की 12 अन्य वारदातों को भी अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों रिफाइनरी में मजदूरी करते हैं और नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर रिफाइनरी के गेट के बाहर पार्किंग से एक-एक कर 13 बाइक चोरी की।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की बाइकों को वे एचएसआईडीसी में ले जाते थे। वहां टायर निकालकर बाइक को झाड़ियों में छिपाकर खड़ी कर देते थे, और टायर राह चलते अज्ञात कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से चोरी की 12 बाइकें बरामद की।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के कब्जे से चोरी की कुल 13 बाइकें बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply