Friday, September 4, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षकों को तथा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 4, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षकों को तथा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत विकास परिषद के संयोजिका रेणु गुप्ता , कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता , पर्यावरण संयोजक (हरियाणा) के अमृत चौधरी , सचिव मुकेश अग्रवाल , सहभागिता संयोजिता ज्योति गुप्ता, सदस्य कमलेश सिंगला तथा लखविंदर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा, मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी ने दीप प्रज्वलित करके की तथा भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा वंदे मातरम् गीत गाकर की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी , प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा , उप-प्रधानाचार्या मीना तनेजा तथा प्रशासनिक अधिकारी गोविंद कालरा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के प्रति सम्मान है।

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत भारत विकास परिषद के आए हुए पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय की मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा , उप प्रधानाचाार्या मीना तनेजा , अध्यापिका आरती दुर्गा , अध्यापिका सुमन मुटनेजा, अध्यापिका कृति को पटका तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों में काव्‍या तथा रीतिक को शील्‍ड देते हुए उन्हें अच्छे अंक प्राप्ति पर बधाई दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों का समर्पण और मेहनत विद्यार्थियों की सफलता की नींव है। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षकों के सम्मान के लिए किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा धन्यवाद किया।

समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संस्कार की भावना को मजबूत करना रहा।

Comments


Leave a Reply