Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


  रिद्धि कौर ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा एक शानदार ‘पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 11 सितंबर 1893 को शिकागो की विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध भाषण की वर्षगांठ को मनाने के लिए आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कला के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों को पोस्टर पर उतारा। डॉ. सतवीर सिंह, प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा, “स्वामी विवेकानंद जी का 1893 का ऐतिहासिक शिकागो उद्बोधन आज भी पूरी दुनिया के युवाओं के लिए एक बड़ा प्रेरणा स्रोत है। इस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से हमारे विद्यार्थियों ने न केवल अपनी अद्भुत रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है, बल्कि स्वामी जी के महान विचारों और उनके द्वारा दिए गए विश्व बंधुत्व के संदेश को भी गहराई से समझा है।”
इस रचनात्मक प्रतियोगिता में निर्णायक की अहम भूमिका डॉ. पूनम मदान, डॉ. अर्पणा गर्ग और डॉ. सुनीता ढांडा द्वारा निभाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों की कला और उनके द्वारा दिए गए संदेश का बारीकी से मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
* प्रथम स्थान: रिद्धि कौर (बी.कॉम प्रथम वर्ष)
* द्वितीय स्थान: रिया (बी.कॉम द्वितीय वर्ष)
* तृतीय स्थान: नैंसी (बी.ए. तृतीय वर्ष)
* सांत्वना पुरस्कार : आश्नी (बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष)
एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर ख़ुशबू ने कहा, “हमारे एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने इस प्रतियोगिता में जिस उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ भाग लिया, वह काबिले तारीफ है। मैं प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार जीतने वाले सभी सवयंसेवकों को बधाई देती हूँ।”

Comments


Leave a Reply