आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका डॉ किरण मदान व समन्वयक कनक शर्मा के निर्देशन में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन भाषण, कविता, चित्रकारी, प्रश्नोत्तरी, वाद्ययंत्र वादन, मिमिक्री प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से आगे सीखने का अवसर देती हैं। मंच पर भागीदारी से उनमें निर्णय लेने, अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित होती है। यही अनुभव भविष्य में उनके लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं।
सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका डॉ. किरण मदान ने कहा कि प्रतिभा तभी निखरती है जब उसे अवसर और सही दिशा मिले। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विद्यार्थियों की अलग-अलग रुचियों को सामने लाने का एक प्रयास है। भाषण, कला, संगीत, अभिनय और प्रश्नोत्तरी जैसी विधाओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पसंद के क्षेत्र में स्वयं को अभिव्यक्त कर सकते हैं और अपनी क्षमता को पहचान सकते हैं।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है। सार्वजनिक मंच पर बोलने और अपने विचारों को प्रस्तुत करने से आत्मविश्वास का विकास होता है।
उक्त समस्त प्रतियोगिताओं में लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में डॉ शशि प्रभा, डॉ नीलम दहिया व डॉ अंजलि ने तथा कवितापाठ प्रतियोगिता में डॉ निधि मल्होत्रा, डॉ जोगेश व डॉ अंजलि ने निर्णायक की भूमिका निभाई, इन प्रतियोगिताओं में मंच संचालन श्रीमती सुमन सिंगला व डॉ. पूजा मलिक ने किया |डॉ. निर्मला एवं डॉ. अंजलि ने प्रेस विज्ञप्ति तैयार की | वाद्ययन्त्रवादन प्रतियोगिता में प्रो. सोनिया, डॉ सुनीता रानी, डॉ मोनिका वर्मा व श्री विशाल कुमार निर्णायक रहे | चित्रकारी प्रतियोगिता का विषय हरियाणा जनजीवन और संस्कृति था | ये प्रतियोगिता डॉ जोगेश, डॉ परवीन कुमार, डॉ पूनम गुप्ता, श्रीमती रुहानी, श्रीमती अंशिका रानी के निर्देशन में हुई व डॉ सुनित शर्मा, डॉ अर्पणा गर्ग, व डॉ सीमा ने निर्णायक पद को सुभूषित किया। डॉ. हिमांशी, डॉ नरवीर, डॉ वसुन्धरा मदान, अन्नू बेनीवाल, डॉ नीतू मनोचा, तनांशी के सफल निर्देशन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । मिमिक्री प्रतियोगिता में डॉ गुरनाम सिंह, पवन कुमार एवं अजयपाल सिंह निर्णायक रहे । डॉ निधान सिंह, डॉ विक्रम कुमार डॉ पूनम मदान पवन कुमार व डॉ राजेश कुमार समेत समस्त प्राध्यापकगण की गरिमामयी व सक्रिय उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ|
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-
भाषण प्रतियोगिता
1चेष्टा
2 वंशिका
3 सिया
कवितापाठ प्रतियोगिता
1ऋषभ तिवारी
2चाँदनी
3 शिवानी
चित्रकारी प्रतियोगिता
1 स्नेहा
2 कृतिका
3 रौनक
4 पूजा
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
1. टीम ए इनेश, रोहित, संयम गर्ग
2 .टीम डी कशिश,मोहित नंदा, विशेष
3 .टीम सी संजीव कुमार, शंकर, यशवंत
वाद्ययंत्र प्रतियोगिता (परकशन)
1 अजयपाल
2 आदित्य
3 अंकित
वाद्ययंत्र प्रतियोगिता (नॉन-परकशन)
1 सुधीर
2 गौतम
3 तुषार
मिमिक्री प्रतियोगिता
1 वंशिका
2 हर्षित धीमान
3 हर्ष जैन एवं हर्षित

Comments