Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते दो युवक गिरफ्तार, दाव पर लगी 3060 रूपए की नकदी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 सितंबर : थाना तहसील कैंप पुलिस ने देशराज कॉलोनी में श्रीराम चौक के पास सट्टा खाईवाली करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाईवाली में दाव पर लगी 3060 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान सुभाष कॉलोनी तहसील कैंप निवासी मोहित व करनाल सेक्टर-6 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई है।

थाना तहसील कैंप प्रभारी सब इंस्पेक्टर बंसीलाल ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान देसराज कॉलोनी में मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की श्रीराम चौक के पास एक दुकान में दो युवक सट्टा खाईवाली कर रहे है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम में तैनात सिपाही परमिंदर को सिविल पाश्चात में बोगस ग्राहक बनाकर 10 रूपए का नोट देकर युवकों के पास भेजा। सिपाही परमिंदर की और से इशारा मिलते ही टीम ने सट्टा खाईवाली कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोहित पुत्र चिमनलाल निवासी सुभाष कॉलोनी तहसील कैंप व गौरव पुत्र दीपक निवासी सेक्टर-6 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करनाल के रूप में बताई। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 3060 रूपए की नकदी बरामद हुई।
थाना तहसील कैंप में दोनों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा प्रिवेंसन ऑफ पब्लिक गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments


Leave a Reply