मकान का ताला तोड़कर जेवरात व मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व चांदी की पाजेब बरामद
BOL PANIPAT , 16 सितंबर : सीआईए थ्री पुलिस ने समालखा की पंचवटी कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात व मोबाइल चोरी करने के आरोपी को मंगलवार शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर मनाना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लोढा बस्ती मनाना रोड समालखा निवासी अर्जुन उर्फ काला के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक मनाना मोड़ पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अर्जुन उर्फ काला पुत्र आनंद निवासी लोढा बस्ती समालखा के रूप में बताई। सख्ती के पूछताछ करने पर आरोपी ने समालखा की पंचवटी कॉलोनी में 4 सितंबर की रात एक मकान का ताला तोड़कर सोने की बाली, चांदी के 2 कड़े, पाजेब व एक मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में प्रिती पत्नी चम्मन सिंह निवासी पंचवटी कॉलोनी समालखा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने मकान में चोरी की। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसने चोरी किए जेवरात में से सोने की बाली व चांदी के कड़े राह चलते अज्ञात युवक को 5200 रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल व चांदी की पाजेब बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी का माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
आरोपी अर्जुन उर्फ काला का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों 2 के मामले दर्ज है। आरोपी करीब एक साल पहले पानीपत जेल से बाहर आया था।

Comments