कवि गांव में 19 व 20 सितंबर को होगी जिला स्तरीय एमेच्योर कबड्डी प्रतियोगिता
पानीपत के उभरते कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर
BOL PANIPAT , 17 सितंबर। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन, जिला पानीपत द्वारा वर्ष 2026 की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गांव कवि में किया जा रहा है। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन, जिला पानीपत के प्रधान धर्मवीर मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सहयोग से आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के तहत 19 सितंबर, 2026 को सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग की लड़कियों तथा 20 सितंबर, 2026 को सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के लड़कों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सभी खिलाड़ियों एवं टीम इंचार्ज को सुबह 8 बजे गांव कवि स्थित राजकीय स्कूल में पहुंचना होगा।
खिलाड़ियों के लिए आवश्यक नियम एवं दिशा-निर्देश
प्रतियोगिता में पारदर्शिता एवं खेल भावना बनाए रखने के लिए एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों की आयु, वजन एवं दस्तावेजों से संबंधित नियम निर्धारित किए गए हैं।
सभी खिलाड़ी मूल आधार कार्ड, डोमिसाइल, जन्म प्रमाण पत्र की दो फोटो कॉपी तथा चार फोटो साथ लेकर आएं।
सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का निर्धारित वजन 60 किलोग्राम होगा।
जूनियर वर्ग में लड़कों का वजन 75 किलोग्राम तथा लड़कियों का वजन 70 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
किसी भी खिलाड़ी पर आपत्ति होने की स्थिति में अंतिम निर्णय कमेटी द्वारा लिया जाएगा।
सब जूनियर खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2010 के बाद की होनी चाहिए।
जूनियर खिलाड़ियों की जन्म तिथि 10 अक्टूबर 2006 के बाद की होनी चाहिए।
प्रतियोगिता में केवल पानीपत जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
यदि किसी टीम में निर्धारित सीमा से अधिक वजन वाला खिलाड़ी पाया जाता है, तो संबंधित टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।

Comments