प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला के विभिन्न हैफेड और वेयरहाउसिंग के गोदामों पर जाकर औचक निरीक्षण किया
BOL PANIPAT : 20 फरवरी-उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार रविवार को विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला के विभिन्न हैफेड और वेयरहाउसिंग के गोदामों पर जाकर औचक निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया।
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि यह निरीक्षण औचक रूप से किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह औचक निरीक्षण चलता रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे गोदामों का औचक निरीक्षण करते रहें।
एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल ने बताया कि सभी कर्मचारियों को गोदामों का निरीक्षण करने के बाद सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे गुणवत्ता से कोई समझौता ना करें। गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की कोताही सहन नहीं की जाएगी। अगर कोई भी कर्मचारी इस तरह की कार्यवाही में संलिप्त पाया गया या संदिग्ध पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को हुए इस निरीक्षण में एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढूल ने मतलौडा व इसराणा स्थित वेयरहाउसिंग के गोदामों और सीटीएम राजेश सोनी और जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ रविंद्र मलिक ने छाजपुर व छिछड़ाना के हैफेड के गोदामों का निरीक्षण किया। इस बारे उक्त सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने उपायुक्त सुशील सारवान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

Comments