सचिवालय की जगमगाती इमारत देश की एकता, भाईचारे, सौहार्द और सेवा भावना का देती संदेश: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ
सेवा संकल्प अभियान के रंग में सजा जिला सचिवालय कर रहा आगंतुओं को अपनी ओर आकर्षित
शाम ढलते ही रोशनी से नहाई इमारत दे रही राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश
एलिवेटेड हाईवे से गुजरने वालों को भी आकर्षित कर रहा सचिवालय का मनमोहक दृश्य
सेवा और संकल्प के संदेश के साथ 17 अक्टूबर तक पूरे जिले में मनाया जाएगा अभियान
नागरिकों का धीरे-धीरे बन रहा सचिवालय सेल्फी प्वाइंट
BOL PANIPAT, 18 सितंबर। यह कोई आलीशान पांच सितारा होटल नहीं, बल्कि जी टी रोड स्थित पानीपत का जिला सचिवालय है। इन दिनों यह इमारत तीन रंगों की रोशनी से इस तरह सजी हुई है कि शाम होते ही इसका नजारा देखते ही बनता है। सेवा संकल्प अभियान के तहत सजाई गई जिला सचिवालय की यह इमारत दिन में प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र नजर आती है, जबकि शाम ढलते ही तीन रंगों से जगमगाकर देश की एकता, भाईचारे, सौहार्द और सेवा भावना का संदेश देती दिखाई देती है।
जिला सचिवालय भवन पर लगी तीन रंगों की चमकती लडिय़ां रात के समय इमारत की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। एलिवेटेड हाईवे से गुजरने वाले नागरिक भी कुछ क्षण रुककर इस दृश्य को निहारते हैं। रोशनी से जगमगाती इमारत शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसकी सजावट केवल सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सेवा, समर्पण और समाज को साथ लेकर आगे बढऩे का संदेश भी जुड़ा हुआ है।
इसको लेकर उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला सचिवालय केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का केंद्र है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इस भवन को तीन रंगों की रोशनी से सजाने का उद्देश्य इसकी सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों तक एक सकारात्मक संदेश पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि तीन रंगों से जगमगाता यह भवन हमें याद दिलाता है कि प्रशासन और समाज मिलकर सेवा, सहयोग और सौहार्द की भावना को मजबूत कर सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि शाम के समय जब सचिवालय की इमारत रोशनी से नहा जाती है तो इसका दृश्य मन को आकर्षित करता है। यह रोशनी केवल भवन को प्रकाशित नहीं करती, बल्कि सेवा के उस संकल्प को भी उजागर करती है जिसके लिए सेवा संकल्प अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि अभियान का मूल भाव यही है कि जनसेवा को प्राथमिकता दी जाए और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास तथा भाईचारे को मजबूत किया जाए।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनील बसताडा ने कहा कि जिला सचिवालय की सजावट अपने आप में एक संदेश है। उन्होंने कहा कि जब किसी प्रशासनिक भवन की पहचान उसकी दीवारों और कमरों से आगे बढक़र उसके संदेश से होने लगे तो उसकी सुंदरता का महत्व और बढ़ जाता है। तीन रंगों में जगमगाता सचिवालय सेवा, एकता और सामाजिक सौहार्द की भावना को अभिव्यक्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि शाम के समय इस भवन का दृश्य शहर से गुजरने वाले लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करता है।
सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी रंजीता कौशिक का कहना है कि जिला सचिवालय की यह रोशनी शहर के लिए केवल सजावट नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तीन रंगों में सजी यह इमारत यह संदेश देती है कि अलग-अलग विचार और पहचान होने के बावजूद समाज एक साथ आगे बढ़ सकता है। सेवा का संकल्प तभी मजबूत होता है, जब उसमें भाईचारा, सहयोग और संवेदनशीलता शामिल हो।
राहगीरी के संयोजक एडवोकेट संदीप जिंदल का कहना है कि दिनभर प्रशासनिक गतिविधियों से भरा रहने वाला जिला सचिवालय रात के समय रोशनी से सजा हुआ बेहद आकर्षक नजर आता है। एलिवेटेड हाईवे से गुजरते समय जब रोशनी से जगमगाता सचिवालय दिखाई देता है तो कुछ पल के लिए नजरें अपने आप उसकी ओर चली जाती हैं। खिलाड़ी सिकंदर मलिक का कहा कि इस तरह की सजावट शहर के वातावरण में सकारात्मकता पैदा करती है और सेवा संकल्प अभियान के संदेश को भी लोगों तक पहुंचाती है।
खास बात यह है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन रंगों की रोशनी से सजा जिला सचिवालय अब शहरवासियों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बन गया है। शाम के समय एलिवेटेड हाईवे और आसपास से गुजरने वाले लोग कुछ दूरी पर रुककर रोशनी से जगमगाती इमारत के साथ सेल्फी लेना पसंद कर रहे हैं।
विदित रहे कि रोशनी में जिला सचिवालय का दृश्य इतना आकर्षक नजर आता है कि उसे कैमरे में कैद करने का मन अपने आप हो जाता है। कई लोग दूर खड़े होकर पूरी इमारत को तस्वीर में समेटते हैं, ताकि रोशनी से सजा सचिवालय और उसके पीछे का रात का दृश्य एक साथ दिखाई दे। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । जिला सचिवालय की यह सजावट इसी अभियान के सेवा, समर्पण, एकता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को सामने रखने का एक प्रभावी माध्यम इन दिनों बनी हुई है।

Comments