Friday, September 18, 2026
Newspaper and Magzine


डिग्री के साथ कौशल और उद्यमिता को बनाएं करियर का आधार: प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र जागलान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 18, 2026 Tags: , , , ,

युवाओं को उद्यमिता, स्टार्टअप और कौशल विकास की दी जानकारी

हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा के तहत 250 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

विद्यार्थियों को रोजगार के साथ उद्यमिता के अवसरों से कराया परिचित

BOL PANIPAT, 18 सितंबर। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय  में हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल कम एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट क्लब के सौजन्य से किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) से गुरु प्रसाद और हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) से अजयवीर सिंह ने शिरकत कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब प्रभारी सुधीर पुजारा ने अतिथि वक्ताओं का परिचय उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से करवाया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र जागलान ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में डिग्री के साथ-साथ कौशल आधारित शिक्षा और व्यवसाय की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल विकास को करियर का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया।

एनएसडीसी से आए गुरु प्रसाद ने भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विदेशों में पढ़ाई, व्यापार और रोजगार के बारे में उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने उद्यमिता और स्व विकास, स्टार्टअप और नवाचार, कौशल विकास, विदेशी भाषा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार, आइडियाथॉन की कार्यप्रणाली तथा एसआईडीएच पोर्टल के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

वहीं, एचएसडीएम से अजयवीर सिंह ने हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने सूर्या, ड्रोन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं और रोजगारपरक प्रशिक्षणों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक दलबीर देशवाल, सुनीता चांद, डॉ. शिवम धवन, डॉ. रेणु यादव, योगिता, कुमारी रेखा, संदीप कुमार, डॉ. वीना कुमारी, हेमलता, जयकुंवर और जसविंदर सहित विभिन्न संकायों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

Comments


Leave a Reply