महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग वीडियो कांफ्रेसिंग में लिंगानुपात की बढौतरी को लेकर दिए जरूरी आवश्यक दिशानिर्देश
BOL PANIPAT, 21 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक मोनिका मलिक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्तों को कहा कि वे बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के इस कार्यक्रम को और गति दें। जहां- जहां लिंगानुपात कम है वहां जागरूकता अभियान चलाएं, सुपरवीजन करें और समय-समय पर उसकी मॉनटरिंग करें। उन्होंने बताया कि जिन-जिन जिलों में लिंगानुपात की स्थिति कमजोर है वहां पर वीडियो क्लिपिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगाा।

नगराधीश राजेश सोनी ने बताया कि जिले में पहले की तुलना में लिंगानुपात में 8 प्रतिशत बढौतरी हुई है। विभाग द्वारा टीम का गठन कर सम्भावित ठिकानों पर रेड की गई है। भविष्य में और भी होनी तय है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहुजा, जिला कार्यक्रम अधिकारी परमजीत कौर भी मौजूद रही।

Comments