Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


इंटर्नशिप कार्यक्रम के  Certificate Distribution Ceremony  कार्यक्रम में एम.ए. एवं एम.कॉम. के लगभग  127 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के इंटर्नशिप सेल और प्रगति परिवार समिति कुरुक्षेत्र, के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम के  Certificate Distribution Ceremony  कार्यक्रम में एम.ए. एवं एम.कॉम. के लगभग  127 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय से आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी , IIC की संयोजिका डॉ. किरण मदान, प्रो. सोनिया विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग एवं पूर्व इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर प्रो. माधवी, वर्तमान इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ. चेतना नरूला उपस्थित रहे।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में प्रयोग करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर विशवदीप शर्मा  प्रेजिडेंट – प्रगति परिवार समिति ने विद्यार्थियों को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की|

 डॉ. चेतना नरूला ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने, अपने कौशल को निखारने तथा भविष्य के करियर के लिए स्वयं को तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

 कार्यक्रम के सफल आयोजन में सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर  शिखा जुनेजा एवं स्किल कोऑर्डिनेटर शालू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विद्यार्थियों के पंजीकरण, समन्वय, मार्गदर्शन तथा प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर प्रो. राजेश बाला, प्रो. रेखा शर्मा, डॉ. पूजा, प्रो. राहुल तथा प्रो. बिजेंद्र ने कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

समारोह के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए इसे अपने कौशल विकास, आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने वाला उपयोगी अनुभव बताया।

Comments


Leave a Reply