Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट सेल एवं मेधा फाउंडेशन की सूचना देने के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आई .बी . स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस सेल के तत्वावधान में फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट सेल एवं मेधा फाउंडेशन की सूचना देने के लिए एक ओरियंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया । इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य  डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी उम्र में बिना नौकरी सर्च किए रोजगार पाना विद्यार्थियों के लिए अपने आप में ही एक सपना है । इस सपने को पूरा करने के लिए हमारे महाविद्यालय में 1998 मे एंप्लॉयमेंट एंड गाइडेंस सेल गठित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार उन्मुख बनाना है। इस उद्देश्य से हमारे महाविद्यालय ने मेधा फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन किया हुआ है ।

इसके अलावा हमने मेघा फाउंडेशन के साथ मिलकर स्किल उन्मुख सर्टिफाइड कोर्स भी शुरू किया है । इस अवसर पर प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस की ऑफिसर डॉ अर्पना गर्ग ने कहा कि मेधा फाउंडेशन से जुड़कर हमारा विद्यालय समय समय पर विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर ही नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व को निखारने में भी मदद कर रहा है।  उन्होंने  यह भी बताया कि हमारे आज के ओरियंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सेल की विभिन्न सेवाओं से अवगत कराना है ।महाविद्यालय में प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस सेल पहले ही काम कर रहा है और अब इसके साथ साथ आज स्टूडेंट लेड प्लेसमेंट सेल का गठन किया जा रहा है ।

यह सेल विद्यार्थियों के द्वारा और विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है क्योंकि हमारे पास बहुत से इंटर्नशिप प्रोग्राम और प्लेसमेंट रिलेटेड सूचनाएं आती रहती है जिन्हें सभी विद्यार्थियों के पास सही समय पर पहुंचाना अति आवश्यक है।इसके अलावा आज विद्यार्थियों को गांधी फैलोशिप,  एसेंचर एवं अजीको कंपनी  में निकली हुए रिक्त पदों के बारे में भी बताया  गया। इस प्रोग्राम के सफल आयोजन में मिस्टर पीयूष, मिस्टर विवेक और मिस  सौम्या (मेधा फाउंडेशन ) ने भी विद्यार्थियों से रोजगार एवं मेधा फाउंडेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण  जानकारियां सांझा  की । इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह, प्रो. पवन कुमार, प्रो. अजय पाल सिंह, डॉ. सुनीता, डॉ निधि, डॉ. शर्मिला यादव, , प्रो. माधवी, , प्रो. निशा, प्रो. रुचिका एवं स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments