विश्व शांति दिवस पर सेवा संकल्प के रूप में मनाया कार्यक्रम
सेवा और विकास के पर्याय हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : नेहा शर्मा
BOL PANIPAT, 21 सितंबर। स्थानीय देशराज कॉलोनी स्थित चौधरी आजाद भवन में विश्व शांति दिवस को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी आजाद सिंह ने की, जबकि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
सेवा और विकास के पर्याय हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : नेहा शर्मा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा और विकास के पर्याय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
नेहा शर्मा ने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है और निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदुस्तान के हर व्यक्ति के चेहरे पर स्थायी मुस्कान नहीं आ जाती, तब तक भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता अंत्योदय की भावना से इसी प्रकार सेवा और जनकल्याण के कार्यों में जुटे रहेंगे।
पानीपत की जनता का मिल रहा अटूट आशीर्वाद और सहयोग :
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता नेहा शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में पानीपत की जनता का अटूट आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रमों में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिल रही है।
‘आशीर्वाद का दिया’ जनसेवा और कृतज्ञता का प्रतीक : आजाद सिंह
चौधरी आजाद सिंह ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर देशभर में करोड़ों दीप जलाए गए। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ केवल मिट्टी और तेल का मेल नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्षों की जनसेवा, उनके त्याग और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के प्रति करोड़ों भारतीयों की कृतज्ञता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Comments