Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


वर्तमान सरकार-यू टर्न सरकार. हर वर्ग का हो रहा मोह भंग:- सुरेंद्र अहलावत

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सर्वजातीय जन पंचायत (SJP ) ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पानीपत ग्रामीण विधानसभा की विदानन्द कालोनी में जनसभा का आयोजन किया जिसको बतौर मुख्यातिथि पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने संबोधित किया। लोगो को संबोधित करते हुए अहलावत ने सतारूढ़ दल पर हमले जारी रखते हुए कहा कि वर्तमान सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों से समाज के हर वर्ग का मोह भंग हो गया है और हर मोर्चे पर सरकार विफल और अकुशल साबित हो रही है । लगभग हर सप्ताह सरकार को अपनी ही बनाई पॉलिसी से यू टर्न लेना पड़ रहा है इसी के चलते सरकार भाजपा के नाम से नहीं यू टर्न सरकार के नाम से जाए जाने लगी है, भविष्य में आने वाले हर चुनाव में चाहे पंचायत, नगर पालिका, निगम हो या फिर लोकसभा या विधानसभा इनका सुपड़ा साफ होना निश्चित है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि लहरवीर , उद्धघाटनवीर और सिर्फ इवेंट मैनेजर

         स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि सरकारी खर्च से समालखा और पानीपत में अंदोदय मेला लगाकर हजारों लोगो को रजिस्टर किया गया और फिर दूसरा इवेंट कर सांसद, दोनो गठबंधन दलों के जिलाध्यक्षों व मेयर इत्यादि ने लोगो को बुलाकर चैक बाटने का फोटो सेशन भी कराया और सभी लोगो के चेक बाउंस हो गए। इससे पता चलता है कि चाहे सांसद हो या विधायक या फिर निगम के जनप्रतिनिधि ये सभी के अभी लहरवीर, उद्घाटनवीर और सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट में सिद्धहस्त हैं  मोदी लहर में जीते ये लोग सिर्फ किसी भी छोटे से छोटे कार्य का उद्घाटन करने या इवेंट मैनेजमेंट में ही पारंगत है , उसके बाद इनके पास लोगो का भला करने और जिला के विकास के लिए कोई विजन नही है !

सर्वजातीय जन पंचायत बनेगी विकल्प, संगठन कर रहे मजबूत, जनसभा में पहुंचने पर जोरदार किया गया स्वागत।

      अहलावत ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वजातीय जन पंचायत का गठन ही आम लोग की आवाज उठाने और हक की लड़ाई लड़ने के लिए ही किया गया है और इसके गठन के बाद से ही इसको जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। रोजाना समाज और जनता का भला चाहने वाले  प्रभाव शाली लोग इसमें  शामिल हो रहे है। दो माह के अंदर ही जिला, विधानसभा और जोन स्तर पर इसकी इकाइयां गठित कर ली जाएंगी। आने वाले दिनों में सर्वजातीय जन पंचायत ही जिला में स्वाभाविक पसंद और विकल्प होगी।  इससे पहले सनोली रोड पर सैकड़ो युवाओं ने सुरेंद्र अहलावत के नेतृत्व में पहुंचे सर्वजातीय जन पंचायत के नेताओं का जोरदार स्वागत किया और मोटर साईकिल के काफिले द्वारा उन्हें जनसभा स्थल तक  ले जाया गया ।

इन्होंने भी किया संबोधित

                जनसभा को सर्वजातीय जन पंचायत के संयोजक डॉ नरेंद्र जसिया, वरिष्ठ उपप्रधान जितेंद्र जुनेजा, ग्रामीण विधानसभा प्रभारी पूर्व पार्षद रामरतन अग्रवाल, हलका अध्यक्ष जसबीर कादयान ने भी संबोधित किया और इस अवसर पर  मुख्य रूप से जिला सचिव भीम रोड़, यशपाल पंवार, कुलदीप राणा, मोहित सैनी,   एडवोकेट नरेंद्र भिवान रमेश सैनी उपस्थित रहे।

Comments