इनसो ने एसडीएम मनदीप सिंह को दिया ज्ञापन. लोकल बसों का संचालन पुराने बस स्टैंड से किया जाए- देशवाल
BOL PANIPAT :- छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने छात्र छात्राओं की रोड़वेज बसों की समस्याओं को लेकर एसडीएम मनदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की कुछ समय पहले पानीपत में सिवाह स्थित नए बसस्टैंड से बसों का संचालन कर दिया गया है | लेकिन अब लोकल ग्रामीण क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड से चलने वाली बसों का संचालन नए बस स्टैण्ड से कर दिया गया है इसलिए इन बसों का संचालन पुराने बसस्टैंड से ही रखा जाये क्यूंकि पानीपत के सभी प्राइवेट और राजकीय कॉलेज तथा सभी कोचिंग सेंटर पुराने बसस्टैंड के पास में ही हैं | जिसमे कई हजारो की संख्या में छात्र छात्राएं पानीपत अपनी पढ़ाई करने आते है अगर बसे पुराने बस स्टेण्ड से नहीं चलाई गई तो कई हजारो छात्र छात्राओं को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ेगा और छात्र छात्राओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा | जिससे वे समय पर ग्रामीण क्षेत्रो से अपने शिक्षण संस्थानों तक नहीं पहुंच पाएंगे और छात्रों की पढाई भी प्रभावीत होगी ओर छात्र छात्राऔ के साथ साथ आम जन मानस को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
इनसो छात्र नेता देशवाल ने बताया की पुराने बस स्टैण्ड को बंद करना प्रशासन का गलत फैसला है पुराने बस स्टैण्ड के बंद होने से इसका सबसे ज्यादा प्रभाव सैकड़ो गांवो से पानीपत में कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानाे में पढने आने वाले हजारो छात्र छात्राओ के भविष्य पर पड़ेगा क्योकि छात्र छात्राऔ को समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पांऐंगे जिससे छात्रों की पढाई प्रभावित होगी।
इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की छात्र छात्राओं की इस समस्या को देखते हुए गांवों में जाने वाली सभी बसे पानीपत पुराने बस स्टैण्ड से ही जारी रखा जाए इस अवसर युवराज सिंह , अमन शर्मा, नितिन घणघस, रोहित कादियान, पंकज खर्ब आदि छात्र मौजूद थे

Comments