तीन स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करते मिले 28 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 21 सितंबर : पानीपत पुलिस द्वारा जिले में कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार व रविवार की देर शाम पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 28 आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में नियमानुसार अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम थाना चांदनी बाग पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि ट्रक यूनियन के पास शराब ठेके के समीप कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हुड़दंगबाजी कर रहे 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रितिक निवासी संजौली, गगन निवासी वार्ड 6 समालखा, अनुज निवासी राज नगर, संजय निवासी बलजीत नगर, रविंद्र निवासी जाटल, दिनेश निवासी नारा, मोहन निवासी दिवाना, नवीन निवासी चावला कॉलोनी कुटानी रोड, अंकित निवासी एकता विहार कॉलोनी, विशाल निवासी उग्राखेड़ी, बलराज निवासी वार्ड नंबर 12 कुटानी रोड, राकेश निवासी डिकाडला, धीरज निवासी न्यू आरके पुरम जाटल रोड, मोहित निवासी साई कॉलोनी, रजत निवासी दिनानाथ कॉलोनी, लवकेश निवासी वार्ड नंबर 2 नूरवाला, अंकित निवासी चमराड़ा, सुशील निवासी बबैल व शालेंद्र निवासी धनसौली के रूप में हुई।
इसी प्रकार थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम ने शनिवार शाम पीपल मंडी में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 4 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान इमरान निवासी हाली कॉलोनी छोटूराम चौक बबैल रोड, राजू निवासी राजपूत कॉलोनी जाटल रोड, विकास निवासी शक्ति नगर काबड़ी रोड व प्रदीप निवासी गोपाल कॉलोनी काबड़ी रोड के रूप में हुई।
इसी प्रकार समालखा चौकी पुलिस ने समालखा में जीटी रोड स्थित संगम होटल के नजदी हुड़दंगबाजी कर रहे 5 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी चुलकाना, नवीन निवासी न्यू दुर्गा कॉलोनी समालखा, मोहित निवासी बली कुतुबपुर सोनीपत, सोहनलाल उर्फ सोनू निवासी खांडा जीन्द व विक्रम निवासी आजाद नगर हिसार के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, आमजन को परेशान करने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पानीपत पुलिस का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि बाजारों, रिहायशी इलाकों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन शाम के समय पुलिस द्वारा पैदल गश्त की जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ले रहे हैं। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार आमजन से भी अपील कि की शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे।

Comments