प्राथमिक सहायता एंव सी.पी.आर. की जानकारी जान बचाने में सहायकः रैडक्रॉस सचिव गौरव राम करण
अभ्यास का उदेश्य आपदा अथवा आपतकालीन परिस्थितियों में राहत एंव बचाच कार्यो की तैयारियों को परखनाः बापौली तहसीलदार जसबीर सिंह
BOL PANIPAT , 24 सितंबर। वीरवार क़ो जिला प्रशासन, पानीपत एंव एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा यमुना नदी, गांव मिर्जापुर, तहसील बापौली, जिला पानीपत में बाढ़ की तैयारी का माॅक अभ्यास किया गया। इस दौरान उपायुक्त एवं जिला रैडक्रास सोसाईटी प्रधान डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में रैडक्रास की टीम ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और प्राथमिक चिकित्सा पोस्ट स्थापित की गई।
रैडक्रॉस सचिव गौरव राम करण ने बताया कि उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष अंकुश मिंगलानी तथा हरियाणा रैडक्रास महासचिव डा0 सुनील कुमार के निर्देशानुसार माॅक अभ्यास के दौरान हरमेश चन्द, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, पानीपत के देख-रेख में रैडक्रास के प्रवक्तागत, स्टाॅफ व स्वंयसेवकों द्वारा अपनी सेवाऐं प्रदान की गई। उन्होंने बताया की अभ्यास के दौरान एन.डी.आर.एफ. के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बाढ़ के दौरान डूब रहे व्यक्त्यिों को नदी से बाहर निकाला गया और एन.डी.आर.एफ. व रैडक्रास की टीम द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 8 से अधिक लोगों को प्राथमिक सहायता व सी.पी.आर. देकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया तथा 1 व्यक्ति जोकि अधिक देर तक पानी में डूबने के कारण गंभीर था, उसको एम्बुलैंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया की कार्यक्रम की शुरूआत बापौली तहसीलदार जसबीर सिंह की अनुमति उपरांत निरीक्षक अशोक कुमार, टीम लीडर की अगुवाई में की गई। एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा किया गया प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा।
बापौली तहसीलदार जसबीर सिंह ने बताया की अभ्यास का उदेश्य आपदा अथवा आपतकालीन परिस्थितियों में राहत एंव बचाव कार्यो की तैयारियों को परखना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
इस दौरान पुलिस विभाग से एस.एच.ओ. बापौली निरीक्षक नीरज, खादय आपूर्ति विभाग से निरीक्षक संदीप, होमगार्ड से इंचार्ज अभिषेक, रैडक्रास के प्रवक्ता मीना कांबोज, सोनिया शर्मा, डा0 हितेश चन्द सहित अमित कुमार, नरेन्द्र सिंह सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 200 से अधिक लोग मौजूद रहे।

Comments