हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने सरकारी एवं निजी संस्थानों को आंतरिक शिकायत समिति (इंटरनल कमेटी) के गठन के निर्देश दिए.
BOL PANIPAT : 24 जुलाई–हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने शुक्रवार को पानीपत के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों का दौरा किया। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों को अपनी आंतरिक शिकायत समिति (इंटरनल कमेटी) का गठन किया जाए।
शुक्रवार को उन्होंने एक निजी कंपनी का निरीक्षण किया , जिसमें अनेक अनियमितताएँ पाई गईं। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि श्रम वेतन संहिता (लेबर वेजेज कोड) के प्रावधानों का समुचित एवं प्रभावी ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है। आयोग ने सभी संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित कानूनों एवं नियमों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।

Comments