‘इंटीग्रेटेड केमिस्ट्री ’ पर पावर पॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी(पीजी) कॉलेज, पानीपत के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा बी.एससी. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “Integrated Chemistry” विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की विषय-वस्तु की गहन समझ विकसित करना तथा उनके वैज्ञानिक संचार एवं प्रस्तुतीकरण कौशल को सुदृढ़ करना था। विद्यार्थियों ने S एवं Pब्लॉक, विद्युत रसायन, ऊष्मागतिकी तथा कार्बनिक अभिक्रिया तंत्र जैसे प्रमुख विषयों पर उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने रासायनिक अभिक्रियाओं, आरेखों, स्पेक्ट्रा और उपयुक्त उदाहरणों का उपयोग करते हुए जटिल अवधारणाओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मूल्यांकन के उपरांत देशऩा जैन ने प्रथम स्थान, कुनाल ने द्वितीय स्थान तथा काजल एवं कोमल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती हैं। विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुतियाँ विद्यार्थियों में विषय की समझ को गहरा करती हैं और उन्हें प्रभावी संचार कौशल विकसित करने में सहायता प्रदान करती हैं। कार्यक्रम की समन्वयक सुमित ने विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन के सफल संचालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. वसुंधरा मदान ने सहयोगी के रूप में कार्यक्रम के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह, प्रयास और सहभागिता की सराहना की गई। समन्वयक ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि निरंतर सीखने और प्रयास से विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं।

Comments