Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


परीक्षा परिणाम देख झूमी छात्राएं.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : परिणाम का दिन हर विद्यार्थी के जीवन का यादगार पल होता है। इस दिन एक ओर तो पिछले साल की गई मेहनत का फल रिपोर्ट कार्ड के रूप में प्राप्त होता है तो दूसरी ओर नई कक्षा में जाने का उत्साह ।आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आज नर्सरी से आठवीं कक्षा तक का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। सभी विद्यार्थी और अभिभावक प्रसन्नचित्त मन से विद्यालय परिसर में आए और बच्चों का परिणाम देख कर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। सभी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं  को स्टार ऑफ द क्लास के पद से भी नवाजा गया। इस अवसर पर बच्चों की खुशी देखने लायक थी।कक्षा नौवीं की शगुन ने 93.4%प्राप्त करके अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की  प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा , उप प्रधानाचार्या  अनुभा गुप्ता  तथा उनकी कक्षा अध्यापिकाएं  विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने तथा उनकी उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करने के लिए उपस्थित रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा  ने बच्चों को बधाई देते हुए  कहा कि हमारी विद्यालय सदैव संस्कार युक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments