Tuesday, September 29, 2026
Newspaper and Magzine


मंडी में खरीद, उठान, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं: कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 29, 2026 Tags: , , , , ,

किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए, मंडी में किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी: पंवार

किसानों को मंडियों में हर जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता

फसल सुखाकर मंडी लाएं किसान, नमी कम होने से खरीद में मिलेगी तेजी

किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए, मंडी में किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

BOL PANIPAT , 29 सितंबर। हरियाणा के पंचायत,विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को इसराना  की आधुनिक अनाज मंडी का दौरा कर धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित खरीद एजेंसियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए।

    उन्होंने मंडी में खरीद के साथ-साथ समय पर उठान, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए और किसानों को मंडी में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार की प्राथमिकता है कि किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आए तो उसे खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न हो।

  उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर फसल की खरीद करें और खरीदी गई फसल का उठान भी समय पर सुनिश्चित किया जाए। मंडी में किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। मंडी में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था हो, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हों और खरीद तथा उठान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में किसी सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े। व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कमी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी और एजेंसी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

    मंत्री ने मंडी में आधुनिक नमी मापक मीटर से धान की नमी की जांच भी की और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि फसल में नमी कम होने से खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी और किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

    मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार किसानों की फसल की खरीद को लेकर गंभीर है। मंडियों में खरीद व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों और एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए गए हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे मंडी में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखें और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करें।

    उन्होंने कहा कि किसान को अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए मंडी में अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। खरीद के साथ उठान की व्यवस्था भी लगातार चलती रहनी चाहिए, ताकि मंडी में फसल का अनावश्यक जमाव न हो और किसानों को अपनी उपज लेकर आने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान किसान, विभिन्न खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply