Tuesday, December 16, 2025
Newspaper and Magzine


26 मई तक चलाया जाएगा कुष्ठ रोग खोज अभियान।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at May 13, 2024 Tags: , , , , ,

कुष्ठ रोगियों से ना करें भेदभाव, इन्हें दे पूरा सम्मान-डीसी

BOL PANIPAT , 13 मई।  डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय में कुष्ट रोग खोज अभियान की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जिला को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने में कोई भी कोर कसर न छोड़े। जिले में उपलब्ध सभी संभावित संसाधनों का उपयोग कर एक दूसरे को सम्मान दें और कुष्ठ रोगियों के साथ बिल्कुल भी भेदभाव न करें और दूसरों को भी न करने दे।
      उन्होंने अपील की कि कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें। व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के विरुद्ध खुलकर भेदभाव को समाप्त करने के लिए काम करें। इसके लिए 13 मई से 26 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हम सबको इसके लिए विशेष तौर पर काम करना होगा ताकि कुष्ठ रोगियों को मुख्य धारा में लाया जाए।
      डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि कुष्ठ रोग कोई छूत की बीमारी नहीं है। यह रोग पूर्णतया ठीक हो सकता है। इसकी दवाई सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क मिलती है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इसका इलाज निशुल्क किया जाता है। बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. ललित वर्मा ने उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार इस अभियान के तहत पूरा पानीपत जिला कवर होगा। पिछले वित्त वर्ष में जिला की आधी जनसंख्या को कवर किया गया था। इसमें आशावर्कर के साथ एक पुरूष वर्कर की भी डयूटी लगाई गई है जो डोर टू डोर कवर करेंगे और कुष्टï रोगी का डाटा इक्कठा करेंगे। इस समय जिला में 64 कुष्टï रोगियों की पुष्टिï की गई है। इस बैठक के अलावा उपायुक्त ने धुम्रपान निषेध और निरोगी हरियाणा को लेकर भी बैठक ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में डॉ. दिव्या, डॉ. कपिल, डॉ. रिंकू, जिला ड्रग कंट्रोलर विजय राजे भी उपस्थित रहे।

Comments