Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 288998 मीट्रिक टन गेहूं की आवक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 1, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 1 मई। रबी फसल खरीद अभियान 2024 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 288998 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 286486 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएफएससी द्वारा 36436 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड द्वारा 112735 मीट्रिक टन गेहूं, एचडब्ल्यूसी द्वारा 105517 मीट्रिक टन गेहूं, एफसीआई द्वारा 4671 का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2275 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस मंगलवार सांय इस कुल आवक में से अहर में 8992 मीट्रिक टन गेंहू, बबैल केन्द्र पर 5015 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 15715 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 27902 मीट्रिक टन, छिछड़ाना केन्द्र पर 12564 मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 29609 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 64108 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर 1961 मीट्रिक टन, पानीपत खरीद केन्द्र पर 33924 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 81765 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 4855 मीट्रिक टन, उरलाना में 2588 मीट्रिक टन की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।

Comments