Friday, October 2, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए “ऐस्ट्रोफेल एंड स्टेला का आलोचनात्मक मूल्यांकन (Critical Appreciation)” लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से एम.ए. अंग्रेजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “ऐस्ट्रोफेल एंड स्टेला का आलोचनात्मक मूल्यांकन (Critical Appreciation)” लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे विद्यार्थियों के लेखन आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिली। विद्यार्थियों ने अपने बुद्धि-कौशल और समीक्षात्मक विचारों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और विद्यार्थियों के प्रयासों व गतिविधि प्रभारी की अत्यधिक सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि ये गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी सर्वोत्तम रुचियों को जानने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं। इस लेखन के माध्यम से विद्यार्थी अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बहुत सृजनात्मक रूप से व्यक्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की समग्र प्रतिभा के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम दहिया ने भी विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने और नियमित रूप से कॉलेज आने के लिए प्रेरित किया, जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान के विस्तार में मदद मिलती है। उन्होंने साहित्य का विद्यार्थी होने के नाते किसी भी रचना के आलोचनात्मक विश्लेषण (Critical Analysis) के महत्त्व के बारे में भी बताया। एक साहित्य प्रेमी/विद्यार्थी के पास किसी भी लेखक की रचनाओं का विश्लेषण करने के लिए हमेशा एक आलोचनात्मक दृष्टिकोण (Critical Mind) होना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों के भीतर भाषा और अंग्रेजी साहित्य के प्रति रुचि पैदा करना है। इस गतिविधि का संचालन और आयोजन अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका तनांशी भल्ला द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान दीप्ति ने प्राप्त किया और तृतीय स्थान प्रिया ने प्राप्त किया। कृति और साक्षी ने सांत्वना पुरस्कार (Consolation Position) प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉक्टर सतबीर सिंह ने और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीलम ने हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply