Thursday, October 1, 2026
Newspaper and Magzine


सेवा संकल्प अभियान के तहत समालखा में सेतु शिविर आयोजित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 1, 2026 Tags: , , , , ,

सेतु शिविर में 189 लोगों ने कराया पंजीकरण

शिकायतों पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

विभिन्न विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी

BOL PANIPAT , 1 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय, समालखा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान कुल 189 लोगों ने पंजीकरण कराया।

शिविर में पहुंची शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी गई।

सेवा सेतु शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिक शिविर में पहुंचे और सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी लेते नजर आए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी शिकायतों पर संबंधित विभागों के माध्यम से संज्ञान लेना रहा। शिविर में लोगों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन के प्रति उनका उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Comments


Leave a Reply