Thursday, October 1, 2026
Newspaper and Magzine


रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी की वारदात में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 अक्तूबर : सीआईए टू पुलिस टीम ने रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी की वारदात में शामिल फरार चौथे आरोपी को बुधवार शाम कुरूक्षेत्र के पिहोवा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुरूचरण निवासी पेहवा कुरूक्षेत्र के रूप में रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपियों रामशरण निवासी बाल रंगडान करनाल, जबिंद्र निवासी शेरा व लवप्रीत निवासी ददलाना के साथ मिलकर रिफाइनरी से केटलिस्ट चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी गुरूचरण को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी का केटलिस्ट बेचकर हासिल की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।
इसके साथ ही आरोपी लवप्रीत के कब्जे के रिमांड के दोरान 12 हजार रूपए और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर वीरवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी रामशरण के कब्जे से 48 हजार व जबिंद्र से 26 हजार रूपए बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि थाना सदर में रिफाइनरी (समता) के मैनेजर पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 जुलाई को उन्हें रिफाइनरी के सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से पता चला कि डीसीयू के नजदीक वायटावर के अंदर से कैटलिस्ट चोरी हुआ था। केटलिस्ट का वह बोरा सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने रिफाइनरी के अंदर से ही बरामद किया था। इसके पश्चात टीएस व मैटेरियल विभाग ने संयुक्त रूप से कैटलिस्ट की जांच की। जांच के दौरान कुछ ड्रमों की सील टूटी हुई मिलीं और वजन चेक करने पर कम पाया गया।
पूरी जांच के बाद करीब 2100 किलोग्राम कैटलिस्ट कम पाया गया। उन्हें संदेह है कि गोदाम में सामान की हैंडलिंग करने वाले ठेका मजदूरों अथवा रिफाइनरी के अंदर-बाहर आने वाली सप्लायर की गाड़ियों के चालक, परिचालक व अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से कैटलिस्ट चोरी किया गया है। थाना सदर में पंकज कुमार की शिकायत पर चोरी सहित संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply