Friday, October 2, 2026
Newspaper and Magzine


महात्मा गांधीजी की 157वीं जयंती पर पीआरपीसी में श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता संकल्प समारोह

By LALIT SHARMA , in Business , at October 2, 2026 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में 02 अक्टूबर 2026 को उनका जन्मदिन बड़े श्रद्धा भाव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पीआरपीसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें अधिकारियों, कर्मचारियों और एसोसियशन-यूनियन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि के उपरांत गांधी जी के प्रिय भजन बड़ी भक्ति भावना से प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर एम. एल. डहरिया ने सभी को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गांधी जी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक गहन विचारधारा हैं, जिसमें विश्व शांति स्थापित करने की अद्भुत शक्ति निहित है। उन्होंने गांधी जी की विचारधारा और उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों का आभार व्क्यत करते हुए एम. एल. डहरिया ने कहा कि रिफाइनरी और टाउनशिप के स्वच्छता में सफाई मित्रों का योगदान अतुलनीय है और इनकी कर्मठता से ही हम परिसर की स्वच्छता को मूर्त रूप देने में सफल हुए हैं | गांधी जयंती के अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने उपस्थित सफाई मित्रों को स्वच्छता किट बांटे |  

देश के दूसरे प्रधानमंत्री, लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 122वीं जयंती पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समापन में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया | इस आयोजन ने सभी को गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

Comments


Leave a Reply