Tuesday, July 28, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 का उत्साहपूर्वक शुभारंभ।

By LALIT SHARMA , in Business , at October 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 30 अक्टूबर,  2023, भ्रष्टाचार का पूरी ताकत से मुकाबला करने और भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने 30 अक्टूबर, 2023 को सप्ताह भर (30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023) चलने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों  का उद्घाटन समारोह आयोजित किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 (VAW-2023) का इस वर्ष का विषय है “भ्रष्टाचार का विरोध करें – राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें ” ।

उद्घाटन समारोह का आयोजन दिनांक 30 अक्टूबर, 2023 को पानीपत रिफाइनरी के सम्मेलन कक्ष में हुआ। एम एल डहरिया, कार्यकारी  निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी  ने इंडियन ऑयल अधिकारी एसोशिएशन तथा पानीपत रिफाइनरी कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों, मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण की  उपस्थिति में सभी को सतर्कता शपथ दिलवाई।  कार्यक्रम का सभी के लिए जूम लिंक के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए डहरिया ने इस बात पर बल दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को हर पल सतर्क रहना चाहिए और ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य को करना भी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि भ्रष्टाचार किसी भी संगठन के साथ-साथ राष्ट्र के सतत विकास और समावेशी विकास के लिए एक बड़ी बाधा है। इसलिए, हममें से प्रत्येक को भ्रष्टाचार मुक्त भारत सुनिश्चित करने के लिए कॉर्पोरेट के नैतिक मूल्यों को बनाए रखना चाहिए। डहरिया ने इस बात पर भी बल दिया कि पीआरपीसी के कर्मचारियों को प्रत्येक लेनदेन में हमेशा पूर्ण सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए।

इससे पहले, गौतम प्रिया, महाप्रबंधक (सतर्कता) ने उद्घाटन सत्र पर औपचारिक स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर, पीआरपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भारत के राष्ट्रपति, भारत के उपराष्ट्रपति, अध्यक्ष, इंडियन ऑयल, निदेशक (रिफाइनरीज) और सीवीओ-इंडियन ऑयल के संदेश भी पढ़े गए।  इस अवसर पर डहरिया के नेतृत्व में विषय पर आधारित विशेष रूप से डिजाइन किए गए पोस्टरों का अनावरण भी किया

कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अरशद हुसैन, उप.महाप्रबंधक (सतर्कता) ने किया और धन्यवाद ज्ञापन चेतन कांबले, वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) ने किया।                          

Comments