राज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित बाल विकास स्कूल व राज वूलन इंडस्ट्री पर इनकम टैक्स विभाग की रेड.
BOL PANIPAT : इनकम टैक्स विभाग की टीम ने पानीपत की राज वूलन इंडस्ट्री व मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल पर रेड़ की है। राज वूलन इंडस्ट्री पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र में है। दोनों जगह एक ही समय में टीमें पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से पंजाब और चंडीगढ़ नंबर की कई गाड़ियों में सवार होकर टीम पानीपत सुबह करीब 7:30 बजे पहुंची। यहां टीम ने मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल में और इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित राज वूलन इंडस्ट्री में एक साथ दबिश दी। भीतर घुसते ही दोनों जगहों के एकाउंट्स सेक्शन को टीम ने अपने अंडर लेकर सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया और पड़ताल शुरू कर दी ।

आपको बता दें कि बाल विकास स्कूल का संचालन राज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है जिसकी स्थापना 1985 में राजेश्वर नाथ द्वारा की गयी थी. 2006 में ट्रस्ट द्वारा जाटल गांव के निकट एक और स्कूल खोला गया जिसका नाम बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल है। वर्तमान में ट्रस्ट का कार्य वसुंधरा नाथ संभाल रही हैं। दोनों स्कूलों में 12वीं कक्षा तक के छात्र पढ़ते हैं।

नाथ घराने का कारोबार देश विदेश में राज वूलन उद्योग के नाम से फेमस है। पानीपत में इस औद्योगिक घराने की कई औद्योगिक इकाइयां हैं।पानीपत के अग्रणी एक्सपोर्ट्स में इस ग्रुप का नाम शामिल है. फिलहाल टीम ने इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित इंडस्ट्री व बाल विकास स्कूल में रेड की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि कोई कमी पाई गयी तो रेड का दायरा बढ़ सकता है। फिलहाल सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर गेट बंद कर दिए गए हैं व टीम द्वारा जांच जारी है ।

Comments