Sunday, October 4, 2026
Newspaper and Magzine


श्री राम नाम की पोटली से होंगी भक्तों की अरदासें पूरी।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 4, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 04 अक्तूबर, दशहरा कमेटी सनौली रजि. की मीटिंग में आज आज दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर एक बैठक श्री रघुनाथ धाम में हुई। जहां तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया बहुत से नए फैसले किए गए।
दशहरा कमेटी सनौली रोड की मीटिंग सैक्टर 25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में श्री हनुमान चालीसा के पावन पाठ से प्रारंभ हुई। इस अवसर पर विरेन्द्र सोनी, पुरूषोत्तम शर्मा, देवेन्द्र रेवड़ी, गोविन्द रेवड़ी, कैलाश नारंग, पंकज आहुजा ने अपने विचार रखते हुए सेवा और समर्पण को मुख्य बिन्दु बताया। किसी भी प्रकार की गई छोटी -बड़ी सेवा प्रभु श्रीराम के नजदीक ले जाती है। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार गिलहरी द्वारा की गई सेवा को भी भगवान राम ने बड़ा मानते हुए उसे अपना वरदहस्त प्रदान किया।इससे पूर्व दशहरा कमेटी में दो नए सदस्य डा. आशीष सहगल, राहुल जुनेजा को पटका पहनाकर शामिल किया गया। प्रधान रमेश माटा ने इस अवसर पर कहा कि इस बार रावण की लम्बाई 100 फुट होगी। रावण को आकर्षक लाईटों से सजाया जाएगा।

उन्होनंे कहा कि इस बार रावण परिवार के पुतलों में पर्यावरण अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे प्रदूषण कम से कम हो और उसके साथ ही रावण के पुतलों में विशेष हवन सामग्री रखी जाएगी जिससे रावण दहन के बाद सभी को वातावरण में सात्विकता का अहसास हो। इस बार रावण की पूजा 19 और 20 अक्तूबर को दो दिन की जाएगी। ताकि आखिरी दिन यानी 20 अक्तूबर रावण की पूजा के लिए भीड़ न हो। इस दौरान पूरे आयोजन को मेले का रूप दिया जाएगा जिसमें बच्चों के लिए सुरक्षित झूले और खान पान के लिए विभिन्न स्टॉल किफायती दरों पर उपलब्ध रहेंगे। प्रधान रमेश माटा ने कहा कि इस बार एक पावन आध्यात्मिक पहल की जा रही हे जिसके तहत भक्तजन अपने घर से श्री राम नाम की मन्नत की पोटली अपने घर से बनाकर लाएंगे जिसमें 21 दाने चावल, हल्दी की गांठ और 1 पर्ची पर श्री राम और अपनी अरदास लिखकर एक लाल रंग की पोटली में रखेंगे और ग्राउण्ड में पूजा के समय अपनी पोटली एक बॉक्स में रखकर जाएंगे। श्री राम लक्ष्मण एवं श्री हनुमान जी द्वारा स्पर्श किया गया यह बॉक्स पूरे विधिविधान से श्री रामजन्मभूमि अयोध्या में श्री राम जी के चरणों में समर्पित किया जाएगा। जिससे श्रीराम जी सभी की अरदासें पूरी करेंगे। अबकी बार 19 तारीख की रात को ड्रोन लेजर शो, साउण्ड शो के साथ बड़ी बड़ी एल ई डी स्क्रीन लगाई जाएंगी।जिसमें दिवंगत सदस्यों की याद में बनी विशेष डाक्यूमेंट्री के साथ साथ रामायण के मुख्य प्रसंगों का प्रसारण होगा। मुख्य अतिथियों , हनुमान स्वरूपों और राम लक्ष्मण के स्वरूपों पर ड्रोननुमा हैलिकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार का दशहरा पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी के पावन सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है इनके अतिरिक्त स्वामी अनंताचार्य जी महाराज, स्वामी राघवेंद्र भारती जी महाराज, श्री अरूणदास जी महाराज, संत बाबा राजिन्द्र सिंह, श्री दयानन्द सरस्वती जी महाराज, श्री दिव्यानंद जी महाराज भिक्षु, श्री दाऊ जी महाराज, महंत श्रीनाथ जी महाराज, ब्रह्मकुमारी बी.के अंजना जी, गुरू बेबी शर्मा किन्नर समाज, चेला नैना जी महंत, का भी सान्निध्य होगा। जिसमें केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा डा. अर्चना गुप्ता, कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, प्रमोद विज, कोमल सैनी, उपायुक्त डा. हरीश वशिष्ठ, एस.पी. मेधा भूषण, नगर निगम कमिश्नर पंकज यादव, विरेन्द्रशाह बुल्लेशाह, ओपी माटा, सतीश गोयल, अनिल गाबा, नवीन भाटिया, अशोक बांगा, चंदन विज, चन्द्रशेखर शर्मा, विजयलक्ष्मी पालीवाल, विनोद धमीजा, कमल अग्रवाल, मुख्य अतिथि रहेंगे। इस बार सीसीटीवी कैमरे से चप्पे चप्पे की निगरानी होगी। सुरक्षा के दृष्टिगत इस बार रावण परिवार का सुरक्षा घेरा त्रिस्तरीय होगा। पूरे शोभायात्रा मार्ग में सड़कों का रिपेयर, बिजली की तारों की व्यवस्था का काम बड़े जोरशोर से किया जा रहा है। दशहरा ग्राउण्ड पर चिकित्सा सुविधा एवं एमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस, डाक्टर की टीम, फायर ब्रिगेड मुस्तैद रहेगी। हनुमान सभाओं को सिन्दूर वितरण व विशेष मीटिंग अगले रविवार 11 अक्तूबर को होगी। इस अवसर पर सूरज दुरेजा, तिलक राज छाबड़ा, बसंत रामदेव, प्रीतम गुलाटी, डा. रमेश चुघ, कृष्ण रेवड़ी, अशोक नारंग, शाम सुन्दर बतरा, महेन्द्र पसरीचा, लीला कृष्ण भाटिया, किशन शर्मा, चूनी लाल चुघ, कैलाश लूथरा, अमित तनेजा, चरणजीत ढींगड़ा, विजय चौधरी, रविन्द्र शर्मा, तरूण धमीजा, चमन सेठी, रमन पाहवा, कृष्ण लखीना, राजेन्द्र टुटेजा, कोटू जुनेजा, हेमंत लखीना, सुरेन्द्र जुनेजा, किशोर अरोड़ा, सूरज बरेजा, हरीश मक्कड़, पंकज सेठी, तरूण छोकरा, जयदयाल तनेजा, अजय आहुजा, सागर रेवड़ी, विक्की जुनेजा, स्वप्निल जुनेजा, राजकुमार छाबड़ा, दर्शन रामदेव, किशोर रामदेव, नीरज मिगलानी, भूषण नारंग, जतिन नारंग, विनीत कत्याल, साहिल वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

Comments


Leave a Reply