Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अंधविश्वास और पाखंड और तेजी के साथ अपनी जड़ें फैला रहा है : आचार्य विजयपाल

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at June 24, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आर्य समाज के विद्वान सन्यासी आचार्य विजयपाल की अध्यक्षता में आर्य जगत के लोगों की एक बैठक पानीपत में आर्य सुरेश मलिक के कार्यालय आर्य एसोसिएट्स पर संपन्न हुई l बैठक में सभी सदस्यों ने आर्य समाज के प्रचार प्रसार के कार्य हेतु अपने विचार रखे l बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस समय अंधविश्वास और पाखंड और तेजी के साथ अपनी जड़ें फैला रहा है l जिसके चलते अविद्या बढ़ रही है और विद्या समाप्त हो रही है l

ऐसी अज्ञानता को रोकने के लिए सभी आर्य जगत से जुड़े लोगों को आगे आना होगा और समाज को एक दिशा देते हुए पाखंड और अंधविश्वास के प्रति लोगों को जगाने की जरूरत है l बैठक मै आर्य जगत के प्रसिद्ध भजन उपदेशक पंडित रामनिवास आर्य के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र को लेकर विरोध जताया है ,आर्य जगत के सन्यासी आचार्य विजयपाल, आचार्य राजेंद्र ,स्वामी नित्यानंद ,आचार्य योगेंद्र और अन्य आर्य जगत के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि आर्य समाज की स्थापना ही पाखंड और अंधविश्वास को मिटाने को लेकर की गई थी l

पंडित रामनिवास आर्य ने हमेशा ही पाखंड और अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम चलाते हुए लोगों को जगाने का काम किया है l कुछ लोग षड्यंत्र रचते हुए उन पर जातिगत टिप्पणी का आरोप लगा रहे हैं, जो कि गलत है ,आर्य समाज जाति प्रथा को नहीं मानता,  ऐसे में यह आरोप लगाना गलत है l आर्य समाज मानता है कि श्रेष्ठ कर्मों के साथ कोई भी व्यक्ति कुछ भी स्थान पा सकता है l इस अवसर पर सभी ने आर्य समाज के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले लोगों की घोर निंदा की और कहा कि हम सभी पंडित रामनिवास आर्य के साथ खड़े हैं l इस अवसर पर बैठक में आर्य सुरेश मलिक ,आर्य दिलबाग लाठर, भजन उपदेशक कुलदीप आर्य ,रामपाल आर्य, राहुल आर्य सहित अन्य मौजूद रहे l

Comments